कैपिटल एक्सपेंडिचर ( Capital Expenditure ) – पूंजीगत व्यय
पूंजीगत व्यय क्या है?
पूंजीगत व्यय – कैपिटल एक्सपेंडिचर सरकारी खर्च का हिस्सा है जो सड़क, स्कूल, राजमार्ग, डैम, रेल जैसे फिक्स्ड एसेट्स पर खर्च किया जाता है।
सरल शब्दों में, व्यय जो संपत्ति ( Assets ) बनाता है। जैसे सड़क, रेल, स्कूल और बांध।
प्रमुख बिंदु
- पूंजीगत व्यय देश के आर्थिक विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
- आर्थिक मंदी के दौरान, सरकार पूंजीगत व्यय में वृद्धि करती है ताकि देश आर्थिक विकास के मार्ग पर वापस आ सकें।
- पूंजीगत व्यय अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ाता है।
- पूंजीगत व्यय से देश में रोजगार भी बढ़ता है।
- पूंजीगत व्यय संपत्ति बनाता है।