प्रभावी राजस्व घाटा क्या होता है?
प्रभावी राजस्व घाटा पहली बार 2012-13 में पेश किया गया था, यह अनुदान के माध्यम से राज्य स्तर पर संपत्ति निर्माण को ध्यान में रखता है। सरल शब्दों में, जब राज्य स्तर पर संपत्ति निर्माण (assets creation) के लिए उपयोग किए जाने वाले अनुदान को राजस्व घाटे से घटा दिया जाता है तो हमें प्रभावी राजस्व घाटा मिलता है।
प्रभावी राजस्व घाटा राजस्व घाटे की वास्तविक मात्रा को दर्शाता है।
प्रभावी राजस्व घाटे का सूत्र (फॉर्मूला)
प्रभावी राजस्व घाटा (ईआरडी) = राजस्व घाटा – पूंजीगत संपत्ति के निर्माण के लिए अनुदान
हमें प्रभावी राजस्व घाटे की आवश्यकता क्यों है?
कई बार केंद्र सरकार राज्यों को अनुदान देती है, केंद्र सरकार द्वारा दिया गया अनुदान राजस्व व्यय में जोड़ा जाता है। राज्य सरकारें कई बार संपत्ति के निर्माण पर अनुदान खर्च करती हैं, इसलिए हमें प्रभावी राजस्व घाटे की आवश्यकता पड़ी। प्रभावी राजस्व घाटा वास्तविक तस्वीर दिखाता है।