राजस्व प्राप्तियां ( Revenue Receipts ) क्या है?
राजस्व प्राप्तियां – राजस्व प्राप्ति न तो देयता बनाती है और न ही सार्वजनिक परिसंपत्तियों में कमी का कारण बनती है।
सरल शब्दों में, राजस्व प्राप्तियों के तहत आया पैसा वापस नहीं करना पड़ता, और न ही यह पैसा किसी सरकारी संपत्ति को बेचने से आता है।
उदाहरण के लिए – GST और कॉरपोरेट टैक्स।
राजस्व प्राप्तियों के स्रोत ( Sources of Revenue Receipts )
कर राजस्व ( Tax Revenues ) | गैर कर राजस्व ( Non tax Revenue ) |
1- कॉरपोरेट टैक्स और GST | 1- लाइसेंस शुल्क ( उदाहरण – स्पेक्ट्रम लाइसेंस ) |
2- आयकर ( Income Tax ) | 2- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से लाभ और लाभांश। |
3- उत्पाद शुल्क और कस्टम ड्यूटी ( Excise and Custom Duty ) | 3- जुर्माना और दंड |
4- लंबी और छोटी अवधि के लिए कर ( The long and short term gain Tax ) | 4- भारतीय रिजर्व बैंक से लाभांश। |
———- | 5 – ऋण पर ब्याज और वाहन चालान से। |
———– | 6- उपहार और अनुदान |