वैभव अरोड़ा का जीवन परिचय, वैभव अरोड़ा की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Vaibhav Arora Biography in Hindi, Age, Wiki, IPL and Cricket Career}
वैभव अरोड़ा एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं।
वैभव अरोड़ा का जन्म 14 दिसंबर 1997 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था. उनके पिता का नाम गोपाल कृष्ण है जो डेरी चलाते हैं. उनके दो भाई हैं. उनका छोटा भाई भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा है।
वह साल 2011 में 14 साल की उम्र में अंबाला से चंडीगढ़ चले गए, जहां उन्होंने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया और स्थानीय क्रिकेट अकादमी से भी जुड़े. उन्होंने रवि वर्मा से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
वैभव पंजाब अंडर-19 टीम कैंप में भी शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
वैभव अरोड़ा का जीवन परिचय
पूरा नाम | वैभव गोपाल अरोड़ा |
उपनाम | वैभव |
जन्म | 14 दिसंबर 1997 |
जन्म स्थान | अंबाला, हरियाणा, भारत |
आयु/उम्र | 24 वर्ष |
जन्मदिन | 14 दिसंबर |
पेशा | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
क्रिकेट
कोच | रवि वर्मा |
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज |
भूमिका | गेंदबाज |
घरेलू टीम | हिमाचल प्रदेश |
प्रमुख टीमें | हिमाचल प्रदेश, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
वनडे डेब्यू | अभी तक नहीं |
टेस्ट डेब्यू | अभी तक नहीं |
T20I डेब्यू | अभी तक नहीं |
वैभव अरोड़ा का क्रिकेट करियर
उन्होंने 2019–20 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के लिए 9 दिसंबर 2019 को प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था. 10 जनवरी 2021 को, उन्होंने 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के लिए अपना T20 डेब्यू किया था।
उन्होंने 21 फरवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश के लिए 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में डेब्यू किया, जहां उन्होंने हैट्रिक ली।
इंडियन प्रीमियर लीग {आईपीएल}
3 अप्रैल 2022 को, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
Vaibhav Arora IPL Auction Price History
वर्ष | नीलामी मूल्य | टीम |
---|---|---|
2021 | 20 लाख | कोलकाता |
2022 | 2 करोड़ | पंजाब |
हम आशा करते हैं कि आपको “वैभव अरोड़ा का जीवन परिचय। | Vaibhav Arora Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan