वाणी कपूर का जीवन परिचय। | Vaani Kapoor Biography in Hindi

वाणी कपूर का जीवन परिचय, वाणी कपूर की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी। {Vaani Kapoor Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career}

वाणी कपूर कौन हैं?

वाणी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं. उन्होंने बेफिक्रे, शुद्ध देसी रोमांस, बेल बॉटम और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. वाणी कपूर ने अपनी पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड और स्टार गिल्ड अवार्ड्स सहित पाँच पुरस्कार जीते थे।

वाणी कपूर का जीवन परिचय

Vaani Kapoor Biography in Hindi
Vaani Kapoor Biography in Hindi
पूरा नामवाणी कपूर
जन्म23 अगस्त 1988
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
आयु/उम्र34 वर्ष
जन्मदिन 23 अगस्त
पेशा अभिनेत्री और मॉडल
हाइट (लगभग)1.65 मीटर या 165 cm
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगगहरा भूरा
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
नेट वर्थज्ञात नहीं

वाणी कपूर का परिवार

पिता शिव कपूर
माता डिंपी कपूर
बहन नुपुर चोपड़ा
पति N/A
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

वाणी कपूर की शिक्षा

स्कूल माता जय कौर
पब्लिक स्कूल, दिल्ली
कॉलेज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त
विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
शैक्षिक
योग्यता
स्नातक

करियर {Career}

सक्रिय
वर्ष
2010 – वर्तमान
डेब्यू फ़िल्म: शुद्ध देसी रोमांस
{2013; हिन्दी}
फिल्म: आहा कल्याणम
{2014; तमिल}
उनकी
प्रसिद्ध
फिल्में
बेफिक्रे, बेल बॉटम और
चंडीगढ़ करे आशिकी

वाणी कपूर का जीवन परिचय। | Vaani Kapoor Biography in Hindi

Vaani Kapoor Biography in Hindi
Vaani Kapoor Biography in Hindi

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली, भारत में हुआ था. उनके पिता का नाम शिव कपूर है, जो एक बिजनेसमैन हैं और उनकी माँ, डिम्पी कपूर एक शिक्षिका हुआ करती थीं, जो बाद में एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बन गईं।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली से पूरी की है. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से पर्यटन में स्नातक की डिग्री हासिल की. अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में इंटर्नशिप के लिए ज्वाइन किया और बाद में उन्होंने आईटीसी होटल में काम करना शुरू किया।

व्यक्तिगत जीवन

यह अफवाह हैं कि अपने करियर की शुरुआत में, वह निर्देशक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं. बाद में, अफवाहें थीं कि वह फैशन डिजाइनर निखिल थंपी को डेट कर रही हैं।

वाणी कपूर का करियर

वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग एजेंसी एलीट मॉडल मैनेजमेंट से एक मॉडल के रूप में की थी. उन्होंने पायल सिंघल और सैलेक्स नायरंगबम जैसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है. उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी ज़वेरी ज्वैलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।

वाणी कपूर ने साल 2013 में तारा के रूप में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ अभिनय किया था. इस फिल्म में उनके किरदार को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था. 59वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में वाणी कपूर को बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया था।

वाणी कपूर की अगली फिल्म तमिल रोमांटिक कॉमेडी “Aaha Kalyanam” थी, जो 2010 की हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की आधिकारिक रीमेक थी. हालांकि रिलीज होने पर, फिल्म को नकारात्मक समीक्षा मिली थी।

2016 में, उन्होंने रणवीर सिंह के साथ शायरा गिल के रूप में एक हिंदी फिल्म बेफिक्रे में अभिनय किया था. फिल्मों से तीन साल के ब्रेक के बाद, वह ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर में दिखाई दीं थी।

2021 में, वाणी कपूर ने अक्षय कुमार के साथ एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बेल बॉटम में अभिनय किया था, जो 19 अगस्त 2021 को रिलीज़ हुई थी. इसके अलावा, वाणी कपूर ने आयुष्मान खुराना के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की, जो 10 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी।

2022 में, वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म “शमशेरा” में दिखाई देंगी, जो 18 मार्च 2022 को रिलीज़ होगी।

वाणी कपूर की फिल्में {Vaani Kapoor Movies List} 

वर्ष – फ़िल्म – भूमिका

  • 2013 – Shuddh Desi Romance – Tara
  • 2014 – Aaha Kalyanam – Shruthi Subramaniam
  • 2016 – Befikre – Shyra Gill
  • 2019 – War – Naina Verma
  • 2021 – Bell Bottom – Radhika Malhotra
  • 2021 – Chandigarh Kare Aashiqui – Maanvi Brar
  • 2022 – Shamshera – Mrignayani

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाणी कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

वाणी कपूर कौन हैं?

वाणी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको “वाणी कपूर का जीवन परिचय। | Vaani Kapoor Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment