तन्वी डोगरा का जीवन परिचय। | Tanvi Dogra Biography in Hindi

तन्वी डोगरा का जीवन परिचय, तन्वी डोगरा की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Tanvi Dogra Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career}

तन्वी डोगरा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी TV सीरियल्स में काम करती हैं. वह “मेरी सासु मां”, “जीजी मां” और “परिणीति” जैसे TV सीरिअल्स में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं. तन्वी डोगरा साल 2016 से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

तन्वी डोगरा का जीवन परिचय

पूरा नामतन्वी डोगरा
जन्म 31 अगस्त 1996
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
आयु/उम्र26 वर्ष
जन्मदिन 31 अगस्त
पेशा अभिनेत्री और मॉडल
डेब्यू टेलीविज़न: मेरी सासु
माँ {2016}
हाइट
(लगभग)
5′ 6″ फीट
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगकाला
राशि चिन्हसिंह
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
नेट वर्थज्ञात नहीं

तन्वी डोगरा का जीवन परिचय। | Tanvi Dogra Biography in Hindi

तन्वी डोगरा का जन्म 31 अगस्त 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मैनेजर हैं और उनकी माँ एक गृहिणी है. उनका एक छोटा भाई भी है. वह बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एक स्थानीय स्कूल में पूरी की है. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. तन्वी डोगरा फिलहाल अविवाहित हैं।

तन्वी डोगरा का करियर

तन्वी डोगरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में ज़ी टीवी के टीवी सीरियल “मेरी सासु मां” से की थी. तन्वी डोगरा ने इस शो में बबीता (अखिलेश शर्मा की पत्नी) की भूमिका निभाई थी।

साल 2017 से 2019 तक, उन्होंने स्टार भारत के टीवी सीरियल “जीजी मां” में फाल्गुनी पुरोहित की भूमिका निभाई थी. 2019 में, उन्होंने स्टार प्लस पर रिवेंज थ्रिलर “एक भ्रम सर्वगुण संपन्न” में काव्या कबीर मित्तल की भूमिका निभाई।

साल 2020 से 2021 तक, उन्होंने टीवी सीरियल “संतोषी माँ” में स्वाति इंद्रेश मिश्रा और बबली के रूप में दोहरी भूमिका निभाई।

फरवरी 2022 से, वह कलर्स टीवी के शो “परिणीति” में अंकुर वर्मा और आंचल साहू के साथ नीति जुनेजा की भूमिका निभा रही हैं।

तन्वी डोगरा के बारे में तथ्य {Some Interesting Facts about Tanvi Dogra}

तन्वी को कॉलेज में मिस फ्रेशर का अवॉर्ड मिला था।

तन्वी एक आईओएस इंजीनियर हैं और वह टेलीविजन पर आने से पहले पुणे में काम करती थीं।

तन्वी पालन-पोषण मुंबई में हुआ है।

टेलीविजन {Television}

  • 2016 – Meri Sasu Maa – Babita
  • 2017–19 – Jiji Maa – Falguni Purohit
  • 2019 – Ek Bhram…Sarvagun Sampanna – Kavya Singhania
  • 2020–21 – Santoshi Maa – Sunayein Vrat Kathayein – Swati Singh
  • 2022–present – Parineetii – Neetii Juneja

हम आशा करते हैं कि आपको “तन्वी डोगरा का जीवन परिचय। | Tanvi Dogra Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment