श्रेयस गोपाल कौन है?
रामास्वामी श्रेयस गोपाल को आमतौर पर श्रेयस गोपाल के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। श्रेयस अंडर -13, अंडर -15, अंडर -16 और अंडर -19 जैसे विभिन्न आयु स्तरों के क्रिकेट प्रारूपों में कर्नाटक के लिए कप्तानी कर चुके है।
श्रेयस गोपाल का जीवन परिचय
पूरा नाम | रामास्वामी श्रेयस गोपाल |
उपनाम | श्रेयस |
जन्म | 4 सेप्टेंबर 1993 |
जन्म स्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक, इंडिया |
आयु/उम्र | 27 साल ( जून 2021 तक ) |
जन्मदिन | 4 सेप्टेंबर |
व्यवसाय | क्रिकेट |
भूमिका | ऑलराउंडर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
भौतिक उपस्थिति
हाइट (लगभग) | 1.76 मीटर या 176 सेंटीमीटर |
वजन (लगभग) | 68 किलो |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
परिवार
पिता | गोपाल रामास्वामी |
माता | अमिता रामास्वामी |
पत्नी | अविवाहित |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शिक्षा
स्कूल | फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर |
कॉलेज | जैन विश्वविद्यालय, बैंगलोर |
शैक्षिक योग्यता | वाणिज्य स्नातक |
क्रिकेट (कैरियर)
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के लेग ब्रेक |
भूमिका | ऑलराउंडर |
राज्य टीम | कर्नाटक |
प्रमुख टीमें | मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कर्नाटक |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
वनडे डेब्यू | अभी नहीं |
टेस्ट डेब्यू | अभी नहीं |
टी20 डेब्यू | अभी नहीं |
श्रेयस गोपाल की जीवनी। | Shreyas Gopal Biography in Hindi

श्रेयस गोपाल का जन्म 4 सितंबर 1993 को बैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल रामास्वामी है जो 20 साल तक क्लब क्रिकेटर रह चुके हैं। उनकी मां अमिता रामास्वामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर से की और जैन विश्वविद्यालय, बैंगलोर से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।