Sapne mein barish Dekhna | सपने में बारिश देखना कैसा होता है?

Sapne mein barish Dekhna | सपने में बारिश देखना कैसा होता है?

सपनों में ज्यादातर हम वही देखते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन की किसी घटना या स्‍थान से संबंधित होते हैं. हर व्यक्ति सपने देखता है __ कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ। कहा जाता है की सपने भविष्य में आने वाली परेशानियों से हमें आगाह करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं की सपने में बारिश देखना कैसा होता है और किस बात की ओर संकेत करता है तो चलिए जानते हैं की सपने में बारिश देखने का क्या मतलब होता है। 

सपने में बारिश देखना | Sapne mein barish Dekhna 

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में बारिश देखना बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब होता है कि आपको निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

सपने में मूसलाधार वर्षा देखना

सपने में मूसलाधार वर्षा देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह सपना सुख के आगमन और आपके सभी रुके हुए काम जल्द पूरा होने का संकेत देता है. साथ ही आपको व्यापार और करियर में लाभ हो सकता है।

सपने में खुद को बारिश में भीगते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को बारिश में भीगते देखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा सपना जीवन में आगे प्राप्त होने वाली सुख-शांति या फिर किसी शुभ समाचार के मिलने की ओर इशारा करता है. साथ ही यह सपना किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए अनुकूल माना जाता है।

सपने में अपने घर में बारिश होते हुए देखना अशुभ माना जाता है. यह सपना घर में कलह होने तथा परिवार के सदस्यों को भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का पूर्व संकेत माना जाता है।

सपने में साफ पानी देखना | Sapne mein Saaf Pani Dekhna 

सपने में साफ पानी देखना शुभ माना जाता है. यह सपना सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है. वहीं सपने में गंदा पानी देखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा सपना निकट भविष्य में आने वाली किसी मुसीबत या फिर परेशानी का संकेत होता है। 

सपने में बरसात का पानी देखना

सपने में बारिश का पानी देखना शुभ होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने का मतलब होता है कि बहुत जल्द आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है या आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है।

नोट- यह जानकारी जन रुचि के आधार पर है. इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है. Hindigyyan.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हम आशा करते हैं कि आपको “Sapne mein barish Dekhna | सपने में बारिश देखना कैसा होता है?” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment