रोहित शर्मा का जीवन परिचय। | Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा का जीवन परिचय, रोहित शर्मा की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Rohit Sharma Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career}

रोहित शर्मा एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कप्तान हैं. वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।

रोहित शर्मा का जीवन परिचय

पूरा नामरोहित गुरुनाथ शर्मा
उपनाम हिटमैन शर्मा
जन्म 30 अप्रैल 1987
जन्म स्थाननागपुर, महाराष्ट्र, इंडिया
आयु/उम्र35 वर्ष
जन्मदिन 30 अप्रैल
पेशा क्रिकेटर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
नेट वर्थज्ञात नहीं
हाइट
(लगभग)
1.73 मीटर या 173
सेंटीमीटर

परिवार

पिता गुरुनाथ शर्मा
माता पूर्णिमा शर्मा 
भाई विशाल शर्मा
पत्नी रितिका सजदेह
{m. 2015}
बेटी समायरा शर्मा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शादी की तारीख13 दिसंबर 2015

क्रिकेट

कोच दिनेश लाड
बल्लेबाजी
शैली
दाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी
शैली
दाएं हाथ के ऑफ
ब्रेक गेंदबाज
भूमिका ओपनिंग बल्लेबाज
घरेलू टीममुंबई
प्रमुख टीमेंभारत, मुंबई इंडियंस,
मुंबई और
डेक्कन चार्जर्स

उपलब्धियाँ {Achievements}

रोहित शर्मा के रेकॉर्ड

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

13 नवंबर 2014 को, रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल टूर्नामेंट जीता है।

रोहित शर्मा के नाम एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 33 चौके लगाए थे।

रोहित शर्मा विश्व कप के एक संस्करण में पांच शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। (1)

रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा के नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

दिसंबर 2009 में, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 309 रन का अपना सर्वोच्च करियर स्कोर बनाया था।

अंतर्राष्ट्रीय शतक

अगस्त 2022 तक, रोहित शर्मा ने कुल 41 शतक (8 टेस्ट, 29 वनडे, 4 T20I) बनाए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

  • वनडे डेब्यू – 23 जून 2007, आयरलैंड के खिलाफ
  • टेस्ट डेब्यू- 6 नवंबर 2013, वेस्टइंडीज के खिलाफ
  • T20 डेब्यू – 19 सितंबर 2007, इंग्लैंड के खिलाफ

रोहित शर्मा का जीवन परिचय। | Rohit Sharma Biography in Hindi

Rohit Sharma Biography in Hindi
Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे. उनकी मां पूर्णिमा शर्मा हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से की है. रोहित ने क्रिकेट की ट्रेनिंग दिनेश लाड से ली है।

व्यक्तिगत जीवन

रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी, उनकी एक बेटी है जिसका नाम समायरा शर्मा है।

रोहित शर्मा का करियर

घरेलू क्रिकेट

25 फरवरी 2006 को, रोहित शर्मा ने देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहाँ उन्होंने नाबाद 31 रन बनाए थे. चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा ने भी उसी मैच में डेब्यू किया था।

11 जुलाई 2006 को, उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे।

अंतर्राष्ट्रीय करियर

23 जून 2006 को, उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

19 सितंबर 2007 को, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

6 नवंबर 2013 को, उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने 177 रन बनाए थे, जो शिखर धवन के बाद एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

इंडियन प्रीमियर लीग {IPL}

साल 2008 में, उन्हें डेक्कन चार्जर्स द्वारा 2008 के आईपीएल में US$750,000 की राशि में खरीदा गया था. 2011 की नीलामी में, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।

उनके नेतृत्व में, मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल जीता है।

विराट कोहली और शिखर धवन के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा के बारे में तथ्य {Some Interesting Facts about Rohit Sharma} 

रोहित शर्मा को उनकी हार्ड हिटिंग क्षमता के लिए ‘द हिटमैन’ के नाम से जाना जाता है।

फरवरी 2015 में, वह पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) में शामिल हुए थे और उन्होंने भारत में बेघर बिल्लियों और कुत्तों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान में PETA के साथ काम किया है।

रोहित पशु कल्याण अभियानों के सक्रिय समर्थक हैं. वह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के आधिकारिक राइनो राजदूत हैं।

रोहित शर्मा ने सिएट, स्विस घड़ी निर्माता हुबोट, मैगी, फेयर एंड लवली, लेज़, निसान, एनर्जी ड्रिंक रिलेन्टलेस, नेसिवियन नेज़ल स्प्रे, एडिडास, ओप्पो मोबाइल आदि सहित कई ब्रांडों के लिए विज्ञापन किए हैं।

पुरस्कार

राष्ट्रीय सम्मान

  • अर्जुन पुरस्कार (2015)
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2020)

खेल सम्मान

  • ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर: 2019
  • नवंबर 2020 में, उन्हें ICC मेन्स ODI और T20I क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।
  • ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2021

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था।

रोहित शर्मा के कुल कितने शतक है?

अगस्त 2022 तक, रोहित शर्मा ने कुल 41 शतक (8 टेस्ट, 29 ODI, 4 T20I) बनाए हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी का नाम क्या है?

रितिका सजदेह

रोहित शर्मा की उम्र कितनी है?

35 वर्ष

रोहित शर्मा की बेटी का क्या नाम है?

समायरा शर्मा

रोहित शर्मा के दोहरे शतक कितने है?

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम तीन दोहरे शतक हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको “रोहित शर्मा का जीवन परिचय। | Rohit Sharma Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

4 thoughts on “रोहित शर्मा का जीवन परिचय। | Rohit Sharma Biography in Hindi”

Leave a Comment