राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय, राहुल त्रिपाठी की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी | Rahul Tripathi Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career
राहुल त्रिपाठी एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने जनवरी 2023 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय
पूरा नाम | राहुल अजय त्रिपाठी |
उपनाम | राहुल |
जन्म | 2 मार्च 1991 |
जन्म स्थान | रांची, झारखंड, इंडिया |
आयु/उम्र | 31 वर्ष |
जन्मदिन | 2 मार्च |
व्यवसाय | क्रिकेटर |
भूमिका | बल्लेबाजी |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
- Also Read: ईशान किशन का जीवन परिचय
परिवार
पिता | अजय कुमार त्रिपाठी |
माता | सरोज त्रिपाठी |
बहन | रूपाली त्रिपाठी |
पत्नी | N/A |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शिक्षा
स्कूल | ज्ञात नहीं |
कॉलेज | सर परशुरामभाऊ महाविद्यालय (उर्फ एसपी कॉलेज), पुणे |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
क्रिकेट
कोच | ज्ञात नहीं |
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज |
भूमिका | बल्लेबाज |
घरेलू टीम | महाराष्ट्र |
आइडल | विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर |
प्रमुख टीमें | महाराष्ट्र, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – अभी नहीं
- टेस्ट डेब्यू – अभी नहीं
- T20I डेब्यू – 5 जनवरी 2023, श्रीलंका के खिलाफ
- Also Read: एबी डी विलियर्स का जीवन परिचय
राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय। | Rahul Tripathi Biography in Hindi
राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को रांची, झारखंड में हुआ था. उनके पिता का नाम अजय त्रिपाठी है, जो की भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने सर परशुरामभाऊ महाविद्यालय, पुणे से बीएससी गणित में स्नातक किया।
प्रारंभिक जीवन
2003 में उनके पिता की पोस्टिंग पुणे में हुई वहाँ उन्होंने डेक्कन जिमखाना में दाखिला लिया और केदार जोगलेकर और हेमंत अठाले के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण शुरू किया।
- Also Read: क्रिस गेल का जीवन परिचय
राहुल त्रिपाठी का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
16 फरवरी 2010 को, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया, हालांकि वे अपने डेब्यू पर 0 पर आउट हो गए, लेकिन उसी टूर्नामेंट के तीसरे मैच में उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ अर्धशतक बनाया।
बाद में, 22 दिसंबर 2012 को, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया।
राहुल त्रिपाठी का आईपीएल करियर
राहुल त्रिपाठी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 2017 के आईपीएल के लिए 10 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 11 अप्रैल 2017 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था।
अगले साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.4 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा। 2019 में भी वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। लेकिन 2020 के आईपीएल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था, तब से वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
दिसंबर 2022 में, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था. 5 जनवरी 2023 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
- Also Read: बेन स्टोक्स का जीवन परिचय
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
राहुल त्रिपाठी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को रांची, झारखंड में हुआ था।
राहुल त्रिपाठी कौन हैं?
राहुल त्रिपाठी एक भारतीय क्रिकेटर हैं।
हम आशा करते हैं कि आपको “राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय। | Rahul Tripathi Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan