क्विंटन डी कॉक कौन है?
क्विंटन डी कॉक एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में टाइटन्स के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
क्विंटन डी कॉक का जीवन परिचय

पूरा नाम | क्विंटन डी कॉक |
उपनाम | क्विन्यो |
जन्म | 17 दिसंबर 1992 |
जन्म स्थान | जोहान्सबर्ग, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका |
आयु/उम्र | 28 वर्ष |
जन्मदिन | 17 दिसंबर |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | विकेटकीपर बल्लेबाज |
राष्ट्रीयता | दक्षिण अफ़्रीकी |
धर्म | ईसाई धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
भौतिक उपस्थिति
ऊंचाई (लगभग) | 170 सेंटीमीटर Or 1.70 मीटर |
वजन (लगभग) | 66 Kg |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | भूरा |
परिवार
पिता | अर्नेस्ट डी कॉक |
माता | नाम ज्ञात नहीं |
बहन | डालन डी कॉक (Dalean De Kock) |
पत्नी | साशा हर्ली (चीयरलीडर) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | 19 सितंबर 2016 |
शिक्षा
स्कूल | किंग एडवर्ड VII स्कूल, जोहान्सबर्ग |
कॉलेज | ज्ञात नहीं |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
क्रिकेट
- कोच – नील मैकेंजी
- बल्लेबाजी शैली – बाएं हाथ के बल्लेबाज
- भूमिका – विकेटकीपर बल्लेबाज
- घरेलू टीम – टाइटन्स
- पसंदीदा शॉट – कवर ड्राइव
- पसंदीदा क्रिकेटर – एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल
- प्रमुख टीमें – दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन ब्लिट्ज, केप टाउन नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, ईस्टर्न, गौटेंग, गौटेंग अंडर -19, किंग एडवर्ड VII हाई स्कूल, लायंस, मुंबई इंडियंस, दक्षिण अफ्रीका के उत्तर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दक्षिण अफ्रीका ए, दक्षिण अफ्रीका अंडर-19, साउथ अफ्रीकन कम्पोजिट इलेवन, साउथ अफ्रीकन इनविटेशन इलेवन, सदर्न ब्रेव (पुरुष), सनराइजर्स हैदराबाद और टाइटन्स
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – 19 जनवरी 2013, न्यूजीलैंड के खिलाफ
- टेस्ट डेब्यू – 20 फरवरी 2014, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
- T20I डेब्यू – 21 दिसंबर 2012, न्यूजीलैंड के खिलाफ
क्विंटन डी कॉक के रिकॉर्ड
- क्विंटन डी कॉक 1,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
- वह जहीर अब्बास, सईद अनवर, हर्शल गिब्स और एबी डिविलियर्स के बाद वनडे इंटरनेशनल में लगातार तीन शतक लगाने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।
- वह मैचों (35) के मामले में सबसे तेज विकेटकीपर हैं, जिन्होंने 150 टेस्ट विकेट लिए हैं।
- वह एक विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के बाद T20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
- क्विंटन डी कॉक का वनडे क्रिकेट में एमएस धोनी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
Also Read: विराट कोहली का जीवन परिचय
क्विंटन डी कॉक का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
25 अक्टूबर 2009 को, उन्होंने CSA प्रांतीय वन-डे चैलेंज में Gauteng के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहाँ उन्होंने केवल 5 रन बनाए थे। (1)
2012 के आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के पहले मैच में 131 गेंदों में 95 रन बनाए और नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 106 गेंदों में 126 रन बनाए थे. कुल मिलाकर, डी कॉक ने पूरे टूर्नामेंट में 284 रन बनाए थे, वह पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले चौथे स्थान पर थे। (2)
- Also Read: रोहित शर्मा का जीवन परिचय
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2013 के आईपीएल सीजन के लिए 20,000 डॉलर में खरीदा था. लेकिन टीम में मौका मिलने पर भी वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
बाद में उन्हें 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया, वह 2016 तक दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे. उसके बाद उंन्हे 2018 आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2.8 करोड़ में खरीदा.
फिर 2019 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया, तब से वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.
आईपीएल टीमें, नीलामी मूल्य
वर्ष | टीम | नीलामी मूल्य |
---|---|---|
2013 | सनराइजर्स हैदराबाद | $20,000 |
2014-16 | दिल्ली डेयरडेविल्स | 3.5 करोड़ |
2018 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2.8 करोड़ |
2019-21 | मुंबई इंडियंस | 2.80 करोड़ |
आईपीएल आँकड़े
वर्ष (Match) | मैच | रन |
---|---|---|
2013 | 3 | 6 |
2014 | 7 | 153 |
2015 | 3 | 122 |
2016 | 13 | 445 |
2018 | 8 | 201 |
2019 | 16 | 529 |
2020 | 16 | 503 |
2021 | 11 | 297 |
क्विंटन डी कॉक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
21 दिसंबर 2015 को, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I क्रिकेट में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने नाबाद 28 रन बनाए थे।
सितंबर 2021 में, डी कॉक को 2021 आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में नामित किया गया था।
एकदिवसीय क्रिकेट
19 जनवरी 2013 को, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया, जहां उन्होंने केवल 18 रन बनाए थे।
2017 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में, हाशिम अमला के साथ क्विंटन डी कॉक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 282 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ सबसे अधिक एकदिवसीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बिना कोई विकेट खोए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
टेस्ट क्रिकेट
20 फरवरी 2014 को, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 7 रन बनाए और दूसरी पारी में 34 रन बनाए थे।
Controversy
क्विंटन डी कॉक विवाद
2021 में T20 विश्व कप के दौरान, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के समर्थन में अपने T20 विश्व कप मैचों से पहले घुटने टेकने का आदेश दिया था, जिसके बाद क्विंटन डी कॉक ने “व्यक्तिगत कारणों” का हवाला देते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 विश्व कप मैच को छोड़ दिया, जिसके कारण उनकी आलोचना भी हुई थी। (3)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- क्विंटन डी कॉक का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
क्विंटन डी कॉक का जन्म 17 दिसंबर 1992 को जोहान्सबर्ग, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
प्रश्न 2- क्विंटन डी कॉक की उम्र कितनी है?
28 वर्ष
प्रश्न 3- क्विंटन डी कॉक की पत्नी का क्या नाम है?
साशा हर्ली