प्रियांक पांचाल कौन है?
प्रियांक किरीट पांचाल को आमतौर पर प्रियांक पांचाल के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं।

प्रियांक पांचाल का जीवन परिचय
पूरा नाम | प्रियांक किरीट पांचाल |
उपनाम | पांचाल |
जन्म | 9 अप्रैल 1990 |
जन्म स्थान | अहमदाबाद, गुजरात, भारत |
आयु/उम्र | 31 वर्ष |
जन्मदिन | 9 अप्रैल |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | बल्लेबाज |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
परिवार
पिता | नाम ज्ञात नहीं |
माता | नाम ज्ञात नहीं |
भाई-बहन | नाम ज्ञात नहीं |
पत्नी | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति | ज्ञात नहीं |
क्रिकेट
- कोच – ज्ञात नहीं
- बल्लेबाजी शैली – दाएं हाथ के बल्लेबाज
- गेंदबाजी शैली – दाएं हाथ के मध्यम गेंदबाज
- भूमिका – बल्लेबाज
- पसंदीदा क्रिकेटर – राहुल द्रविड़, जसप्रीत बुमराह
- घरेलू टीम – गुजरात
- प्रमुख टीमें – गुजरात, इंडिया रेड, इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया ग्रीन, वेस्ट जोन, गुजरात, अबाहानी लिमिटेड
- रिकॉर्ड – # पांचाल गुजरात के लिए तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
# प्रियांक पांचाल गुजरात के लिए एक रणजी ट्रॉफी सीजन में 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
Also Read: महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – अभी नहीं
- टेस्ट डेब्यू – अभी नहीं
- T20I डेब्यू – अभी नहीं
- प्रथम श्रेणी पदार्पण – 3 नवंबर 2008, सौराष्ट्र के खिलाफ
- लिस्ट ए डेब्यू – 27 फरवरी 2008, महाराष्ट्र के खिलाफ
Also Read: एबी डी विलियर्स का जीवन परिचय
प्रियांक पांचाल का जीवन परिचय। | Priyank Panchal Biography in Hindi
प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था. पांचाल अपनी सफलता का बड़ा श्रेय अपने परिवार को देते है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “यह मेरे पिता का सपना था कि मैं किसी दिन भारत का क्रिकेटर बनूंगा. उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेला था। हालांकि, जब मैं सिर्फ 15 साल का था, तब उनका निधन हो गया। उस समय मेरी मां (फैशन डिजाइनर) और बहन (इंटीरियर डिजाइनर) दोनों ने उनके सपने को जिंदा रखने के लिए काम करना शुरू किया. उनके बलिदान ने मुझे क्रिकेटर बनने में मदद की है।” (1)
वह राहुल द्रविड़ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा की, “जब भी मैं खाली होता हूं, तो मैं भारत के 2011 के इंग्लैंड दौरे के दौरान उनकी बल्लेबाजी देखता हूं, जब उन्होंने एक श्रृंखला में तीन शतक बनाए थे,”।
- Also Read: क्रिस गेल का जीवन परिचय
प्रियांक पांचाल का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
27 फरवरी 2008 को, उन्होंने गुजरात के लिए खेलते हुए, विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 115 गेंदों में 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से 123 रन बनाए थे।
पांचाल ने अगले सत्र में सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट अपना डेब्यू किया था।
2016 में, प्रियांक पांचाल प्रथम श्रेणी स्तर पर तिहरा शतक बनाने वाले गुजरात के पहले क्रिकेटर बने, क्योंकि वह 314 रन बनाकर भी नाबाद रहे. पांचाल ने उस पारी में 460 गेंदों में 314 रन बनाए और उन्होंने 32 चौके भी लगाए थे। (2)
उसके अगले महीने ही, वह एक रणजी ट्रॉफी सीज़न में 1,000 रन बनाने वाले गुजरात के पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीजन में दस मैचों और सत्रह पारियों में कुल 1,310 रन बनाए थे। (3)
वह 2017-18 रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए सात मैचों में 542 रन के साथ अग्रणी रन-स्कोरर थे।
वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के लिए आठ मैचों में 367 रन के साथ अग्रणी रन-स्कोरर थे. इसके अलावा वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी में भी गुजरात के लिए नौ मैचों में 898 रन के साथ अग्रणी रन-स्कोरर थे।
अगस्त 2019 में, उन्हें 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड टीम के कप्तान के रूप में चुना गया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
जनवरी 2021 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत के टेस्ट टीम में पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से एक के रूप में नामित किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से इतने अच्छे घरेलू प्रदर्शन के बावजूद भी उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- प्रियांक पांचाल का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था।
प्रश्न 1- प्रियांक पांचाल की उम्र कितनी है?
31 वर्ष