पालकी शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय। | Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi

पालकी शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय, पालकी शर्मा उपाध्याय की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi, Age, Wiki, Salary, and More}

पालकी शर्मा उपाध्याय एक भारतीय समाचार प्रस्तुतकर्ता और संपादक हैं. वह वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़ (WION) की न्यूज़कास्टर और संपादक हैं. वह पहले सीएनएन-न्यूज 18 के लिए काम कर चुकी हैं।

पालकी शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय

पूरा नामपालकी शर्मा उपाध्याय
उपनाम पालकी शर्मा
जन्म29 मई 1982
जन्म स्थानपिलानी, राजस्थान, भारत
आयु/उम्र 40 वर्ष
जन्मदिन 29 मई
पेशा पत्रकार
परिवार पिता: नाम ज्ञात नहीं
माता: नाम ज्ञात नहीं
बहन: संचिता उपाध्याय
पति: संकेत उपाध्याय
{m. 2008-वर्तमान}
बेटी: मान्या उपाध्याय
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
नेट वर्थज्ञात नहीं

पालकी शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय। | Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi

पालकी शर्मा उपाध्याय का जन्म 29 मई 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट, तारा हॉल, शिमला से पूरी की है. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने आईसीजी इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एलायंस फ्रैंकाइस डी, दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरा किया।

वह संचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री और प्रमाणित C1 फ्रेंच लर्नर भी रखती हैं।

साल 2008 में, उन्होंने पत्रकार संकेत उपाध्याय से शादी की थी. उनकी एक बेटी है जिसका नाम मान्या उपाध्याय है।

पालकी शर्मा उपाध्याय का करियर

पालकी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भारत के राष्ट्रीय प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क दूरदर्शन पर एक समाचार एंकर के रूप में की थी. दूरदर्शन पर, उन्हें समसामयिक घटनाओं पर पूर्व-चयन, स्वरूपण और लेख लिखने का काम सौंपा गया था।

फिर उन्होंने एक संपादकीय लेखक के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स को जॉइन किया. कुछ समय के लिए हिंदुस्तान टाइम्स के लिए काम करने के बाद, उन्होंने भारत के सबसे बड़े अंग्रेजी भाषा के समाचार टीवी चैनल, सीएनएन न्यूज 18 को एक न्यूजकास्टर और मुख्य लेखक के रूप में जॉइन किया।

वर्तमान में, वह वर्ल्ड इज वन न्यूज़ (WION) में न्यूज़कास्टर और संपादक हैं।

पालकी शर्मा उपाध्याय के बारे में तथ्य {Some Interesting Facts about Palki Sharma Upadhyay}

वह भारत में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय समाचार कार्यक्रम का नेतृत्व करती हैं जिसे ग्रेविटास के नाम से जाना जाता है।

उन्हें साल 2007 में बेस्ट न्यूज रीडर का अवॉर्ड मिला था।

उनके पास एक कुत्ता भी है।

हम आशा करते हैं कि आपको “पालकी शर्मा उपाध्याय का जीवन परिचय। | Palki Sharma Upadhyay Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।