पाकिस्तान के बारे में जानकारी, इतिहास और तथ्य
पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है. पाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है. पाकिस्तान पूर्व में भारत, पश्चिम में अफगानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान के साथ सीमा साझा करता है।
पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
पाकिस्तान {Pakistan}
राजधानी | इस्लामाबाद |
जनसंख्या | 242,923,845 |
क्षेत्रफल | 881,913 km2 |
सबसे बड़ा शहर | कराची |
मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया (PKR) |
आधिकारिक भाषाएँ | उर्दू और अंग्रेजी |
पाकिस्तान का आधिकारिक नाम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान है. पाकिस्तान गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार और आतंकवाद सहित कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
पाकिस्तान के बारे में तथ्य
पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।
पाकिस्तान में राजकीय धर्म इस्लाम है।
लगभग 95% पाकिस्तानी मुसलमान हैं।
पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है।
पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा उर्दू है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं।
पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा।
पाकिस्तान एक विकासशील देश है।
बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
पाकिस्तान एक अस्थिर देश है जहां आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने 5 साल पूरे नहीं किए हैं।
भारत-पाकिस्तान सीमा दुनिया की सबसे खतरनाक सीमाओं में से एक है।
पाकिस्तान में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है।
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन, इस्लामी सहयोग संगठन और राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का सदस्य है।
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में नामित किया गया है।
पाकिस्तान इकलौता देश है जो इस्लाम के नाम पर बना है।
अधिकांश पाकिस्तानी मुसलमान (96.47%) हैं, इसके बाद हिंदू (2.14%) और ईसाई (1.27%) हैं।
पाकिस्तान का जन्म 1947 में भारत के विभाजन के बाद हुआ था. पाकिस्तान की सीमा भारत, अफगानिस्तान, और ईरान से लगती है. पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है और वहाँ की 96.47% आबादी इस्लाम धर्म का पालन करती है।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
पाकिस्तान की राजधानी क्या है?
इस्लामाबाद
पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है।
हम आशा करते हैं कि आपको “पाकिस्तान के बारे में जानकारी, इतिहास और तथ्य” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan