मुरली श्रीशंकर कौन हैं?
मुरली श्रीशंकर एक भारतीय एथलीट हैं, जो अपनी लंबी कूद के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2021 में 8.26 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. वह अब तक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय लॉन्ग जम्पर हैं।
मुरली श्रीशंकर का जीवन परिचय
पूरा नाम | मुरली श्रीशंकर |
उपनाम | एम श्रीशंकर |
जन्म | 27 मार्च 1999 |
जन्म स्थान | पलक्कड़, केरल, भारत |
जन्मदिन | 27 मार्च |
आयु/उम्र | 22 वर्ष |
पेशा | भारतीय एथलीट |
राशि चक्र | मेष |
श्रेणी | लंबी कूद |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हाइट (लगभग) | 1.80 मीटर 180 सेंटीमीटर |
धर्म | हिंदू धर्म |
मुरली श्रीशंकर का परिवार
पिता | एस मुरली (एथलीट) |
माता | के.एस. बिजिमोल (धावक) |
बहन | श्रीपार्वती (हेप्टाथलीट) |
भाई | N/A |
पत्नी | अविवाहित |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
मुरली श्रीशंकर की शिक्षा
स्कूल | केन्द्रीय विद्यालय |
कॉलेज | एनएसएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग & गवर्नमेंट विक्टोरिया कॉलेज |
शैक्षिक योग्यता | विज्ञान स्नातक |
मुरली श्रीशंकर का करियर
कोच | एस मुरली |
घटना | लंबी कूद |
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ {राष्ट्रीय रिकॉर्ड} | 8.26 मीटर {2021} |
मुरली श्रीशंकर लंबी कूद | 8.26 मीटर {2021} |
पदक | कांस्य {2018 में लंबी कूद के लिए} |
मुरली श्रीशंकर का जीवन परिचय। | Murali Sreeshankar Biography in Hindi
मुरली श्रीशंकर का जन्म 27 मार्च 1999 को केरल के पलक्कड़ में हुआ था. वह 50 मीटर और 100 मीटर में राज्य स्तरीय अंडर-10 चैंपियन रहे है. लेकिन बाद में उन्होंने 13 साल की उम्र में स्प्रिंटिंग छोड़ दिया और लांग जम्प खेल में आ गए।
उन्हें उनके पिता एस. मुरली द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जो पूर्व ट्रिपल जंप एथलीट थे और वह दक्षिण एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता रहे हैं. 1992 एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनकी मां, के.एस. बिजिमोल ने 800 मीटर में रजत पदक जीता था.
श्रीशंकर युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलंपिक पोडियम (TOP) का भी हिस्सा हैं।
मुरली श्रीशंकर का करियर
मार्च 2018 में, उन्होंने फेडरेशन कप में 7.99 मीटर की छलांग लगाई थी. उन्हें 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी नामित किया गया था, लेकिन एपेंडिसाइटिस सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
दो महीने बाद, उन्होंने 7.47 मीटर की छलांग के साथ 2018 जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था. जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में, वह फाइनल में 7.95 मीटर की छलांग के साथ छठे स्थान पर रहे थे।
नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 8.20 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था. वह 2019 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।
16 मार्च 2021 को, उन्होंने 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया था, जिससे उन्होंने अपना ही 8.22 मीटर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था. ओलंपिक में, उन्होंने क्वालीफाइंग दौर में 7.69 मीटर की छलांग लगाई थी लेकिन वह फाइनल में प्रवेश करने में असफल रहे थे। (1)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- मुरली श्रीशंकर का जन्म कब और कहां हुआ था?
मुरली श्रीशंकर का जन्म 27 मार्च 1999 को पलक्कड़, केरल में हुआ था।
प्रश्न 1- मुरली श्रीशंकर की उम्र कितनी है?
22 वर्ष
प्रश्न 3- मुरली श्रीशंकर की सर्वश्रेष्ठ लंबी कूद क्या थी?
8.26 मीटर (2021 में)
- Homepage: Hindi Gyyan