कीरोन एड्रियन पोलार्ड, जिन्हें आमतौर पर कीरोन पोलार्ड के नाम से जाना जाता है, एक त्रिनिदाद (Trinidadian) क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए खेलते है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए खेलते है।
वह एक आक्रामक ऑलराउंडर हैं, पोलार्ड मध्यम गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

कीरोन पोलार्ड का जीवन परिचय
पूरा नाम | कीरोन एड्रियन पोलार्ड |
उपनाम | पोली, बिगमैन |
जन्म | 12 मई 1987 |
जन्म स्थान | ताकारिगुआ, त्रिनिदाद |
आयु/उम्र | 35 वर्ष |
जन्मदिन | 12 मई |
पेशा | क्रिकेटर |
हाइट (लगभग) | 1.93 मीटर या 193 सेंटीमीटर |
धर्म | ईसाई धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
परिवार
पिता | नाम ज्ञात नहीं |
मां | हेज़ल-एन पोलार्ड |
बहन | 2 |
भाई | ज्ञात नहीं |
पत्नी | जेना अली |
बेटी | 1 |
बेटा | कैडेन पोलार्ड |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
क्रिकेट
- कोच – ज्ञात नहीं
- बल्लेबाजी शैली – दाएं हाथ के बल्लेबाज
- गेंदबाजी शैली – दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज
- भूमिका – बैटिंग ऑलराउंडर
- घरेलू टीम – त्रिनिदाद और टोबैगो
- पसंदीदा शॉट – पुल शॉट
- प्रमुख टीमें – त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, मुंबई इंडियंस, समरसेट, ढाका ग्लेडियेटर्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, केप कोबरा, कराची किंग्स, ढाका डायनामाइट्स, केरल किंग्स, मुल्तान सुल्तान्स, मेलबर्न, रेनेगेड्स, सेंट लूसिया स्टार्स, पेशावर ज़ालमी, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और डेक्कन ग्लेडियेटर्स
रिकॉर्ड/उपलब्धियां
- मार्च 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए, पोलार्ड ने अकिला धनंजय द्वारा फेंके गए एक ओवर में छह छक्के लगाए, इसके साथ वह हर्शल गिब्स और युवराज सिंह के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।
- पोलार्ड T20 क्रिकेट के इतिहास में 500 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने। (1)
- 2020 में, कीरोन पोलार्ड आईपीएल में 150 मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के पहले क्रिकेटर बने। (2)
- पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए T20I क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
- Also Read: एबी डी विलियर्स का जीवन परिचय
सम्मान
- सीडब्ल्यूआई लिस्ट ए प्लेयर ऑफ द ईयर – 2007, 2009
- T20 बिग बैश प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – 2009-10
- आईपीएल सर्वश्रेष्ठ पदार्पण प्रदर्शन – 2010
- CWI ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर- 2011
- कैरेबियन टी20 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – 2011-12
- आईपीएल प्लेयर ऑफ़ द फ़ाइनल – 2013
- आईपीएल सीजन का परफेक्ट कैच – 2019
- सीपीएल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – 2020
- सीजन का आईपीएल सुपर स्ट्राइकर – 2020
- विजडन टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर – 2020
- ICC T20I टीम ऑफ़ द डिकेड – 2011-20
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – 10 अप्रैल 2007, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- टेस्ट डेब्यू – अभी नहीं
- T20I डेब्यू – 20 जून 2008, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
- Also Read: क्रिस गेल का जीवन परिचय
कीरोन पोलार्ड का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
25 जुलाई 2006 को, उन्होंने केमैन आइलैंड्स के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
9 जनवरी 2007 को, उन्होंने केएफसी कप में बारबाडोस के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 46 रन बनाए और 2 ओवर में बिना विकेट लिए 18 रन दिए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
2010 में, उन्हें मुंबई इंडियंस ने $750,000 में खरीदा था, तब से वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने 2010 से मुंबई इंडियंस में अहम भूमिका निभाई है।
2021 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5.40 करोड़ देकर रिटेन किया था।
आईपीएल आंकड़े (IPL Stats – 2010-21)
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2010 | 14 | 273 | 15 |
2011 | 16 | 146 | 10 |
2012 | 14 | 220 | 16 |
2013 | 18 | 420 | 10 |
2014 | 15 | 273 | 2 |
2015 | 16 | 419 | 3 |
2016 | 13 | 207 | 0 |
2017 | 17 | 385 | 0 |
2018 | 9 | 133 | 0 |
2019 | 16 | 279 | 0 |
2020 | 16 | 268 | 4 |
2021 | 14 | 245 | 5 |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
10 अप्रैल 2007 को, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया, जहां उन्होंने 17 गेंदों में 10 रन बनाए और 3 ओवर में बिना विकेट लिए 20 रन दिए थे।
20 जून 2008 को, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का अवसर नहीं मिला था। (3)
सितंबर 2019 में, पोलार्ड को वेस्टइंडीज की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) टीम के कप्तान के रूप में चुना गया था।
3 मार्च, 2021 को, कीरोन पोलार्ड हर्शल गिब्स और युवराज सिंह के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह छक्के लगाने वाले तीसरे व्यक्ति बने, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अकिला धनंजय के ओवर में यह कारनामा किया था, जबकि इसके पहले अखिला धनंजय ने लगातार गेंदों पर एविन लुईस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन को आउट किया था। (4)
सितंबर 2021 में, पोलार्ड को 2021 ICC पुरुष T20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
कीरोन पोलार्ड का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
कीरोन पोलार्ड का जन्म 12 मई 1987 को ताकारिगुआ, त्रिनिदाद में हुआ था।
कीरोन पोलार्ड की उम्र कितनी है?
35 वर्ष
कीरोन पोलार्ड का धर्म क्या है?
ईसाई धर्म
कीरोन पोलार्ड की हाइट कितनी है?
1.93 मीटर या 193 सेंटीमीटर (लगभग)
कीरोन पोलार्ड की पत्नी का नाम क्या है?
कीरोन पोलार्ड की पत्नी का नाम जेन्ना अली है।
कीरोन पोलार्ड के कितने बच्चे है?
कीरोन पोलार्ड के दो बच्चे हैं।
हम आशा करते हैं कि आपको “कीरोन पोलार्ड का जीवन परिचय। | Kieron Pollard Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan