ग्लेन मैक्सवेल कौन हैं?
ग्लेन जेम्स मैक्सवेल को आमतौर पर ग्लेन मैक्सवेल के नाम से जाना जाता है, एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है।

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय
पूरा नाम | ग्लेन जेम्स मैक्सवेल |
उपनाम | द बिग शो, मैक्सी |
जन्म | 14 अक्टूबर 1988 |
जन्म स्थान | केव, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया |
आयु/उम्र | 33 वर्ष |
जन्मदिन | 14 अक्टूबर |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | ऑलराउंडर |
राष्ट्रीयता | ऑस्ट्रेलियाई |
धर्म | ईसाई धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
भौतिक उपस्थिति
हाइट (लगभग) | 1.80 मीटर या 180 सेंटीमीटर |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | हल्का नीला |
परिवार
पिता | नील मैक्सवेल |
मां | जॉय मैक्सवेल |
भाई | डेनियल मैक्सवेल |
बहन | लिसा मैक्सवेल |
पत्नी | N/A |
प्रेमिका | Jayne Egeberg, Candice Wyatt and Vini Raman |
मंगेतर | विनी रमन |
वैवाहिक स्थिति | सगाई |
व्यक्तिगत जीवन
26 फरवरी, 2020 को ग्लेन मैक्सवेल ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद भारतीय मूल की मेलबर्न फार्मासिस्ट विनी रमन से सगाई कर ली। (1)
क्रिकेट
- कोच – ज्ञात नहीं
- बल्लेबाजी शैली – दाएं हाथ के बल्लेबाज
- गेंदबाजी शैली – दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज
- भूमिका – ऑलराउंडर
- घरेलू टीम – मेलबर्न स्टार्स
- पसंदीदा शॉट – स्विच हिट
- प्रमुख टीमें – ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरिया, मेलबर्न रेनेगेड्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, हैम्पशायर, मेलबर्न स्टार्स, मुंबई इंडियंस, सरे, किंग्स इलेवन पंजाब, यॉर्कशायर, दिल्ली डेयरडेविल्स, लंकाशायर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर.
- रिकॉर्ड – *ग्लेन मैक्सवेल का वनडे क्रिकेट में आंद्रे रसेल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। (2)
- *मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया में घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट में 17 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। (3)
यादगार मूवमेंट
2015 विश्व कप जीत के तुरंत बाद, खिलाड़ी साक्षात्कार देने में व्यस्त थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को गले लगाने के लिए अपना साक्षात्कार बीच में ही छोड़ दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर तेंदुलकर – जो 2015 संस्करण के ब्रांड एंबेसडर थे – समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रस्तुतिकरण चरण की ओर चल रहे थे। मैक्सवेल ने तेंदुलकर को देखा और किंवदंती के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उन्हें गले लगाने के लिए उनकी ओर दौड़े। (4)
- Also Read: डेविड वॉर्नर का जीवन परिचय
Glenn Maxwell Instagram
ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
2 जनवरी 2010 को, उन्होंने ट्वेंटी 20 बिग बैश में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
28 फरवरी 2010 को, उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 11 गेंदों में 9 रन बनाए और बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 20 रन दिए थे।
- Also Read: एबी डी विलियर्स का जीवन परिचय
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर
ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था, हालांकि उस सीज़न उंन्हे केवल 2 मैच खेलने का अवसर मिला था।
2014 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें आईपीएल सीजन 14 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था।
साल 2021 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. वह 2021 के आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
मैक्सवेल का आईपीएल करियर रोलर कोस्टर की तरह रहा है।
आईपीएल टीम
- 2012 – दिल्ली डेयरडेविल्स
- 2013 – मुंबई इंडियंस
- 2014-17 किंग्स इलेवन पंजाब
- 2018 – दिल्ली डेयरडेविल्स
- 2020 – किंग्स इलेवन पंजाब
- 2021 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल आँकड़े
2012 – दिल्ली डेयरडेविल्स
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2012 | 2 | 6 | 1 |
2013 – मुंबई इंडियंस
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2013 | 3 | 36 | 0 |
2014 – 17 (किंग्स इलेवन पंजाब)
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2014 | 16 | 552 | 1 |
2015 | 11 | 145 | 2 |
2016 | 11 | 179 | 0 |
2017 | 14 | 310 | 7 |
2018 – दिल्ली डेयरडेविल्स
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2018 | 12 | 169 | 5 |
2020 – किंग्स इलेवन पंजाब
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2020 | 13 | 108 | 3 |
2021 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
वर्ष | मैच | रन | विकेट |
---|---|---|---|
2021 | 15 | 513 | 3 |
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
25 अगस्त 2012, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 6 गेंदों में केवल 2 रन बनाए और बिना कोई विकेट लिए 5 ओवर में 21 रन दिए थे।
5 सितंबर 2012 को, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 7 गेंदों में 4 रन बनाए और बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 25 रन दिए थे।
2 मार्च 2013 को, उन्होंने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया, जहां उन्होंने पहली पारी में 13 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए और साथ ही उन्होंने 26 ओवर में 127 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
अक्टूबर 2019 में, मैक्सवेल ने घोषणा की कि वह मानसिक स्वास्थ्य के कारण कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेंगें।
अगस्त 2021 में, मैक्सवेल को 2021 ICC पुरुष T20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में नामित किया गया था।
ग्लेन मैक्सवेल के शतक और अर्धशतक
फॉर्मेट | शतक | अर्धशतक |
---|---|---|
वनडे | 2 | 22 |
T20I | 3 | 9 |
टेस्ट | 1 | 0 |
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- ग्लेन मैक्सवेल का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को केव, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।
प्रश्न 2- ग्लेन मैक्सवेल की उम्र कितनी है?
33 वर्ष
प्रश्न 3- ग्लेन मैक्सवेल की हाइट कितनी है?
1.80 मीटर या 180 सेंटीमीटर (लगभग)
प्रश्न 4- ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम क्या है?
ग्लेन मैक्सवेल की अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने विनी रमन से सगाई कर ली है।