गीता फोगाट कौन हैं?
गीता कुमारी फोगाट एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जिन्होंने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था. गीता ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं।
गीता फोगाट का जीवन परिचय

पूरा नाम | गीता कुमारी फोगाट |
उपनाम | गीता |
जन्म | 15 दिसंबर 1988 |
जन्म स्थान | बलाली, हरियाणा, भारत |
आयु/उम्र | 33 वर्ष |
जन्मदिन | 15 दिसंबर |
पेशा | फ्रीस्टाइल पहलवान |
हाइट (लगभग) | 1.62 मीटर या 162 सेंटीमीटर |
वजन (लगभग) | 55 Kg |
आँखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
राशि | धनु |
होमटाउन | बलाली गांव, हरयाणा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
गीता फोगाट का परिवार
पिता | महावीर सिंह फोगाट (पहलवान) |
माता | शोभा कौर |
भाई | मोडु |
बहन | बबीता कुमारी (पहलवान), संगीता फोगाट और रितु फोगाट |
पति | पवन कुमार (पहलवान) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शिक्षा
स्कूल | ज्ञात नहीं |
कॉलेज | एमडीयू, रोहतक, हरियाणा |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
खेल (Sport)
देश | भारत |
खेल | कुश्ती |
श्रेणी | फ्रीस्टाइल कुश्ती |
कोच | महावीर सिंह फोगाट |
उपलब्धियां/रिकॉर्ड
- गीता फोगाट ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
- वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। (1)
गीता फोगाट का करियर
गीता फोगाट ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में 19 से 21 दिसंबर 2009 तक जालंधर, पंजाब में आयोजित कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप से की थी. उन्होंने कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
उन्होंने अपने पिता महावीर सिंह फोगट से प्रशिक्षण लिया है. इसके अलावा उन्होंने नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, (NSNIS), पटियाला में हेड कोच ओपी यादव और विदेशी विशेषज्ञ रेयान डोबो के मार्गदर्शन में भी प्रशिक्षण लिया है।
पदक (Medals)
- दिसंबर 2009 में, गीता फोगाट ने जालंधर, पंजाब में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
- उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था, मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एमिली बेनस्टेड को 1-0, 7-0 के स्कोर से हराया था।
- अप्रैल 2012 में, गीता फोगाट ने अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित कुश्ती FILA एशियाई ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
- कनाडा में आयोजित 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गीता फोगाट ने कांस्य पदक जीता था।
- 2012 की एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में, उन्होंने मंगोलिया की सुमिया एर्डेनेचिमेग को 3:1 से हराकर 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।
- उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 2013 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में महिला फ्रीस्टाइल 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था।
- उन्होंने दोहा में आयोजित 2015 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
- डेव शुल्त्स मेमोरियल टूर्नामेंट, 2013 – सिल्वर पदक
- डेव शुल्त्स मेमोरियल टूर्नामेंट, 2014 – कांस्य पदक
गीता फोगाट से जुड़ी हुई कुछ अन्य जानकारियां
- अक्टूबर 2016 में, उन्हें हरियाणा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में नियुक्त किया गया था।
- 2016 में, आमिर खान द्वारा उनके और उनके परिवार के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म दंगल बनाई गई थी. फिल्म में उनकी भूमिका फातिमा सना शेख द्वारा निभाई गई है, और उनकी छोटी उम्र का रोल जायरा वसीम ने निभाया है।
- जनवरी 2017 में, वह द कपिल शर्मा शो में भी दिखाई दीं।
- 2017 में वह फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन-8 में नजर आई थीं।
गीता फोगाट का जीवन परिचय। | Geeta Phogat Biography in Hindi
गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में हुआ था. उनके पिता महावीर सिंह फोगाट, जो खुद एक पूर्व पहलवान और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता है, और उनके कोच भी हैं. उनकी बहन बबीता कुमारी और चचेरी बहन विनेश फोगाट भी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं. उनकी एक और छोटी बहन, रितु फोगाट भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं और उन्होंने 2016 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. उनकी सबसे छोटी बहन संगीता फोगाट भी पहलवान हैं।
20 नवंबर 2016 को गीता फोगाट ने पवन कुमार से शादी की थी, जो एक पहलवान हैं. पवन कुमार गीता से पांच साल छोटे हैं. उनकी शादी में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शामिल हुए थे. उनका एक बेटा भी है जिसका जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- गीता फोगाट का जन्म कब और कहां हुआ था?
गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को बलाली, हरियाणा में हुआ था।
प्रश्न 2- गीता फोगाट की उम्र कितनी है?
33 वर्ष
प्रश्न 3- गीता फोगाट कौन सा खेल खेलती हैं?
कुश्ती (Wrestling)
प्रश्न 4- गीता फोगाट के पति का नाम क्या है?
पवन कुमार (पहलवान)
प्रश्न 5- गीता फोगाट के पिता का नाम क्या है?
महावीर सिंह फोगाट (पहलवान)