फैसल खान का जीवन परिचय, फैसल खान की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Faisal Khan Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career}
फैसल खान एक भारतीय डांसर और अभिनेता हैं. वह झलक दिखला जा सीजन 8 के विजेता हैं. उन्हें सोनी सब के पौराणिक TV शो “धर्म योद्धा गरुड़” में गरुड़ देव की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
फैसल खान का जीवन परिचय
पूरा नाम | फैसल खान |
जन्म | 30 जनवरी 1999 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
आयु/उम्र | 24 साल |
जन्मदिन | 30 जनवरी |
पेशा | डांसर और अभिनेता |
सक्रिय वर्ष | 2012–वर्तमान |
हाइट (लगभग) | 5′ 9″ फीट |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | काला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | इस्लाम |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
फैसल खान का जीवन परिचय। | Faisal Khan Biography in Hindi
फैसल खान का जन्म शनिवार, 30 जनवरी 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता नज़ीर खान ऑटो रिक्शा चलाते थे. उनकी मां एक गृहिणी हैं. फैसल की 3 बहनें हैं, जिनका नाम मुस्कान, शिफा और महक है।
उन्होंने 10वीं की पढ़ाई मुंबई के मीरा एकेडमी स्कूल से पूरी की. 13 साल की उम्र में, उन्होंने डांस रियलिटी शो “डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स” के दूसरे सीज़न के लिए ऑडिशन दिया और शो के लिए चुने गए।
फैसल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में डांस शो “डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2” के सीजन 2 से की थी. वह शो के विनर बनकर उभरे।
उसके बाद, उन्होंने “डांस के सुपरकिड्स” और “डीआईडी डांस का टशन” नामक दो अन्य डांस रियलिटी शो में भी भाग लिया।
फैसल खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में सोनी के ऐतिहासिक फिक्शन टीवी शो “भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप” से की थी।
इसके बाद, उन्होंने अपने डांस पार्टनर वैष्णवी पाटिल के साथ डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” के आठवें सीज़न में भाग लिया. दोनों ने शो जीता और 30 लाख रुपये और एक महिंद्रा एसयूवी कार प्राप्त की।
साल 2019 में, उन्होंने सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो “चंद्रगुप्त मौर्य” में चंद्रगुप्त मौर्य की भूमिका निभाई थी. उसी वर्ष, उन्होंने वेब सीरीज “मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन” में यंग मोदी की भूमिका भी निभाई थी।
साल 2022 में, उन्हें सोनी सब के माइथोलॉजिकल टीवी शो “धर्म योद्धा गरुड़” में कास्ट किया गया था।
टेलीविजन के अलावा, उन्होंने “तेरे बिना”, “सात समुंदर” और “देवा देवा” जैसे संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है।
पुरस्कार और सम्मान {Awards & Honours}
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2 (2012) शो के लिए ज़ी रिश्ते अवार्ड
भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप (2014) शो के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (पुरुष) का इंडियन टेली अवार्ड
भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप (2014) शो के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार
स्वच्छ भारत अभियान (2017) में योगदान के लिए प्रशंसा पुरस्कार
टेलीविजन {Television}
वर्ष – टीवी सीरियल – भूमिका
2012 – Dance India Dance Li’l Masters 2 – Contestant
2012 – Dance Ke Superkids – Contestant
2013 – India’s Best Dramebaaz – Himself
2013–14 – Bharat Ka Veer Putra – Maharana Pratap – Maharana Pratap
2013 – DID Dance Ka Tashan – Contestant
2014 – Kaun Banega Crorepati (Season 8) – Himself
2015 – Jhalak Dikhhla Jaa (Season 8) – Contestant
2016 – Khatron Ke Khiladi (Season 7) – 13th place
2016 – Tuyul & Mba Yul Reborn – Himself
2017 – Dance Champions – Contestant
2017 – Chandragupta Maurya – Chandragupta Maurya
2017 – Nach Baliye (Season 9) – Contestant
2022–present – Dharm Yoddha Garud – Garud Dev
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैसल खान का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
फैसल खान का जन्म शनिवार, 30 जनवरी 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
फैसल खान कौन हैं?
फैसल खान एक भारतीय डांसर और अभिनेता हैं. वह झलक दिखला जा सीजन 8 के विजेता हैं।
हम आशा करते हैं कि आपको “फैसल खान का जीवन परिचय। | Faisal Khan Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan