हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी के 71% भाग में पानी है, बाकी 29% भूमि जिसमें सात महाद्वीप हैं और इन 7 महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं।
दुनिया में कितने महाद्वीप है और उनके नाम क्या है? | How many continents are there in the world in Hindi?
दुनिया में सात महाद्वीप हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
महाद्वीपों और उनकी जनसंख्या की सूची
सात महाद्वीपों के नाम | Seven Continents name in Hindi
महाद्वीप | जनसंख्या |
---|---|
एशिया | 4.6 अरब |
अफ्रीका | 1.3 अरब |
यूरोप | 750 मिलियन |
उत्तरी अमेरिका | 580 मिलियन |
दक्षिण अमेरिका | 420 मिलियन |
ऑस्ट्रेलिया | 42 मिलियन |
अंटार्कटिका | 0 |
दुनिया के सभी महाद्वीपों के नाम, क्षेत्रफल और आबादी
एशिया
एशिया पृथ्वी पर सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां दुनिया की 60% आबादी रहती है। जो 44,579,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 8.7% है।
अफ्रीका
अफ्रीका पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां दुनिया के 16% लोग रहते हैं। जो 30,370,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 20% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 6% है।
दक्षिण अमेरिका
दक्षिण अमेरिका पृथ्वी पर चौथा सबसे बड़ा और पाँचवाँ सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहाँ 423 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं. जो 17,840,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
उत्तरी अमेरिका
उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जहाँ दुनिया की 7.5% जनसंख्या रहती करती है। जो 24,709,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 16.5% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 4.8% है।
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका पृथ्वी पर पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसका आकार ऑस्ट्रेलिया से लगभग दोगुना है. जो 14,200,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
यूरोप
यूरोप पृथ्वी पर छठा सबसे बड़ा और तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां दुनिया की 10% आबादी रहती है। जो 10,180,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 6.8% और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 2% है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी पर सातवां सबसे बड़ा और छठा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जहां 41 मिलियन लोग रहते हैं. जो 8,525,989 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- यह भी पढ़ें – भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानियां: Updated List of all States of India and their Capital in Hindi
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
एशिया
प्रश्न 2- दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 3- दुनिया में कुल कितने महाद्वीप है?
दुनिया में सात महाद्वीप हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
प्रश्न 4- दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तरी अमेरिका
प्रश्न 5- दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
अफ्रीका
प्रश्न 6- दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
दक्षिण अमेरिका
प्रश्न 7 – दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
अंटार्कटिका
प्रश्न 8- दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
यूरोप
Comments are closed.