क्रिस गेल कौन है?
क्रिस्टोफर हेनरी गेल को आमतौर पर क्रिस गेल के नाम से जाना जाता है, एक जमैकन क्रिकेटर है जो वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते है। गेल टेस्ट में तिहरा शतक, ODI में दोहरा शतक और T20I में शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं।
क्रिस गेल का जीवन परिचय
पूरा नाम | क्रिस्टोफर हेनरी गेल |
उपनाम | गेल स्टॉर्म, यूनिवर्स बॉस, मास्टर स्टॉर्म, सिक्स मशीन |
जन्म | 22 सितंबर 1979 |
जन्म स्थान | किंग्स्टन, जमैका, वेस्ट इंडीज |
आयु/उम्र | 41 वर्ष (अगस्त 2021 तक) |
जन्मदिन | 21 सितंबर |
पेशा | क्रिकेटर |
भूमिका | बैटिंग, ऑलराउंडर |
राष्ट्रीयता | जमैका |
धर्म | ईसाई धर्म |
नेट वर्थ | $15 million |
हाइट (लगभग) | 1.91 मीटर या 191 सेंटीमीटर |
वजन (लगभग) | 95 किलो |
शिक्षा | एक्सेलसियर हाई स्कूल, जमैका |
परिवार
पिता | डुडले गेल (पुलिस अधिकारी) |
माता | हेजल गेल |
भाई-बहन | 5, वैंक्लाइव पैरिस और वेन गेल सहित |
पत्नी | नताशा बैरिज (m. 2009) |
बेटी | क्रिस एलीना गेल |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
क्रिस गेल का क्रिकेट करियर
उपलब्धियाँ (Achievements)
क्रिस गेल के रिकॉर्ड
- 23 अप्रैल 2013 को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा, जो टी20 इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।
- गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से प्रत्येक में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
- गेल के नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है – उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेल ने T20I में खेली हर 10वीं गेंद पर एक छक्का लगाया है।
- वह क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे।
- वह टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
- 49 छक्कों के साथ, उनके नाम क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में किसी व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- 60 छक्कों के साथ, उनके नाम टी 20 विश्व कप इतिहास में किसी व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- गेल आईपीएल में 300 छक्के (कुल-357 छक्के) लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।
- वह आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
- उनके नाम सर्वाधिक आईपीएल शतक (6) और सर्वाधिक आईपीएल 99 (2) का रिकॉर्ड दर्ज है।
- वह टी20 क्रिकेट में 11000, 12000, 13000 और 14000 रन तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
- उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (550) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
अंतरराष्ट्रीय शतक
13 अगस्त 2021 तक, गेल ने कुल 42 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं, जिसमें 15 टेस्ट, 25 वनडे और 2 टी20 शतक शामिल हैं।
क्रिकेट
बल्लेबाजी शैली | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज |
भूमिका | बैटिंग, ऑलराउंडर |
पसंदीदा शॉट | पुल शॉट |
प्रमुख टीमें – जमैका, वोरस्टरशायर, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैटाबेलेलैंड, टस्कर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, समरसेट, बारिसल बुल्स, लाहौर कलंदर्स, चटगांव वाइकिंग्स, कराची किंग्स, रंगपुर राइडर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, पंजाब किंग्स, बल्ख लीजेंड्स , जोज़ी स्टार्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
वनडे डेब्यू – 11 सितंबर 1999, इंडिया के खिलाफ
टेस्ट डेब्यू – 16 मार्च 2000, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ
टी20 डेब्यू – 16 फरवरी 2006, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ
सम्मान और पुरस्कार (Honors/Awards)
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी – 2004
- आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 – 2012, 2016
- इंडियन प्रीमियर लीग मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – 2011
- इंडियन प्रीमियर लीग ऑरेंज कैप विजेता – 2011, 2012
- इंडियन प्रीमियर लीग मैक्सिमम सिक्स अवार्ड – 2011, 2012, 2013, 2015
- स्टैनबिक बैंक 20 सीरीज टॉप रनस्कोरर – 2011
- कैरेबियन प्रीमियर लीग के शीर्ष रन स्कोरर – 2015
- बांग्लादेश प्रीमियर लीग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट – 2017
- बांग्लादेश प्रीमियर लीग टॉप रनस्कोरर – 2017
क्रिस गेल की जीवनी। | Biography of Chris Gayle in Hindi
क्रिस गेल के बारे में जानकारी।
क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को किंग्स्टन, जमैका, वेस्टइंडीज में हुआ था। उनके पिता का नाम डुडले गेल है जो कि एक पुलिस ऑफिसर थे। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई एक्सेलसियर हाई स्कूल, जमैका से की।
9 सितंबर 2016 को, गेल ने अपनी आत्मकथा सिक्स मशीन – “आई डोंट लाइक क्रिकेट, आई लव इट” को प्रकाशित किया।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- क्रिस गेल के कितने शतक है?
13 अगस्त 2021 तक, अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के कुल 42 शतक हैं, जिसमें 15 टेस्ट, 25 वनडे और 2 टी20 शतक शामिल हैं।
प्रश्न 2- क्रिस गेल की उम्र कितनी है?
41 वर्ष (अगस्त 2021 तक)
प्रश्न 3- क्रिस गेल का वजन कितना है?
95 किलो (लगभग)
प्रश्न 4- क्रिस गेल का जन्म कब हुआ था?
22 सितंबर 1979 को