आवेश खान कौन हैं?
आवेश खान एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने फरवरी 2022 में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
आवेश खान का जीवन परिचय
पूरा नाम | आवेश खान |
उपनाम | आवेश |
जन्म | 13 दिसंबर 1996 |
जन्म स्थान | इंदौर, मध्यप्रदेश, इंडिया |
आयु/उम्र | 25 वर्ष |
जन्मदिन | 13 दिसंबर |
पेशा | क्रिकेटर |
हाइट (लगभग) | 1.80 मीटर या 180 सेंटीमीटर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | इस्लाम |
नेट वर्थ | ज्ञात नहीं |
- Also Read: क्रिस गेल का जीवन परिचय
क्रिकेट
कोच | ज्ञात नहीं |
बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के तेज गेंदबाज |
भूमिका | गेंदबाज |
बेस्ट फ्रेंड | वेंकटेश अय्यर |
पसंदीदा कप्तान | एम एस धोनी |
घरेलू टीम | मध्य प्रदेश |
प्रमुख टीमें | मध्य प्रदेश, लखनऊ सुपरजायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स। |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – अभी तक नहीं
- टेस्ट डेब्यू – अभी तक नहीं
- T20I डेब्यू – 20 फरवरी 2022, वेस्टइंडीज के खिलाफ
- आईपीएल डेब्यू – 14 मई 2017 को रॉयल चैलेंजर्स के लिए
आवेश खान की जीवनी। | Avesh Khan Biography in Hindi

आवेश खान का जन्म 13 दिसंबर 1996 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था. उनके पिता का नाम आशिक खान हैं. उनके भाई का नाम असद खान है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई एडवांस एकेडमी, इंदौर से पूरी की और फिर रेनेसां कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट से बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) की डिग्री हासिल की।
आवेश खान का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट
5 फरवरी 2018 को 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद, वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी में सात मैचों में 35 विकेट लेकर मध्य प्रदेश के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
आईपीएल
14 अप्रैल 2017 को, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।
फरवरी 2022 में, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 2022 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में ₹ 10 करोड़ में खरीदा गया, जिससे वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
- Also Read: एबी डी विलियर्स का जीवन परिचय
Avesh Khan IPL Auction Price History
वर्ष | नीलामी मूल्य | टीम |
---|---|---|
2018 | 70 लाख | दिल्ली |
2019 | 70 लाख | दिल्ली |
2020 | 70 लाख | दिल्ली |
2021 | 70 लाख | दिल्ली |
2022 | 10.00 करोड़ | लखनऊ |
आईपीएल आँकड़े {IPL Stats}
वर्ष | मैच | विकेट |
---|---|---|
2017 | 1 | 1 |
2018 | 6 | 4 |
2019 | 1 | 0 |
2020 | 1 | 0 |
2021 | 16 | 24 |
अंतरराष्ट्रीय करियर
जनवरी 2021 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम में पांच नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में नामित किया गया था, हालांकि उंन्हे खेलने का मौका नही मिला।
जनवरी 2022 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और T20I स्क्वाड में नामित किया गया था. 22 फरवरी 2022 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
आवेश खान का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
आवेश खान का जन्म 13 दिसंबर 1996 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
आवेश खान की उम्र कितनी है?
25 वर्ष
हम आशा करते हैं कि आपको “आवेश खान का जीवन परिचय। | Avesh Khan Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Reference: Espncricinfo
- Homepage: Hindi Gyyan
हेलो आवेश सर नमस्ते सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं सर मेरा नाम अंकित कहांर हो मध्य प्रदेश भोपाल के पास एक छोटे से गांव से है सर मेरा बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है सर बताइए सर में कौन सी क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करू सर प्लीज सर मेरी हेल्प कीजिए सर प्लीज सर मैं आपके कमेंट का इंतजार करूंगा सर