आशीष चंचलानी का जीवन परिचय, आशीष चंचलानी की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Ashish Chanchlani Biography in Hindi, Age, Wiki, Family and Career}
आशीष चंचलानी एक भारतीय अभिनेता और Youtuber हैं. वह भारत के सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक हैं, जिनके मिलियंस में सब्सक्राइबर्स हैं. DNA इंडिया ने उन्हें साल 2021 में सबसे धनी भारतीय YouTubers की सूची में शामिल किया था। (1)
आशीष चंचलानी का जीवन परिचय
पूरा नाम | आशीष चंचलानी |
उपनाम | आशु |
जन्म | 7 दिसंबर 1993 |
जन्म स्थान | उल्हासनगर, महाराष्ट्र, भारत |
आयु/उम्र | 29 वर्ष |
जन्मदिन | 7 दिसंबर |
पेशा | अभिनेता & YouTuber |
Youtube चैनल का नाम | आशीष चंचलानी वाइंस |
हाइट (लगभग) | 5′ 11″ फीट |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | 4 मिलियन अमरीकी डालर (2) |
आशीष चंचलानी का जीवन परिचय। | Ashish Chanchlani Biography in Hindi
आशीष चंचलानी का जन्म 8 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुआ था. उनके पिता अनिल चंचलानी अशोक-अनिल मल्टीप्लेक्स के मालिक हैं. उनकी मां दीपा चंचलानी अशोक-अनिल मल्टीप्लेक्स में वित्तीय विश्लेषक हैं. उनकी बहन मुस्कान चंचलानी एक YouTuber है. आशीष को बचपन से ही अभिनय का शौक था. उनके पिता के पास सिंगल स्क्रीन थिएटर था और इसलिए, वह बॉलीवुड फिल्में देखते हुए बड़े हुए।
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नवी मुंबई में दाखिला लिया था. लेकिन उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. इसके अलावा उन्होंने अपने अभिनय कौशल को निखारने के लिए बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो, मुंबई में भी दाखिला लिया था।
- Also Read: सिमरन धनवानी का जीवन परिचय
करियर {Career}
उन्होंने साल 2014 में अपना खुद का YouTube चैनल, आशीष चंचलानी वाइन शुरू किया था. एक YouTuber बनने से पहले, आशीष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो साझा करते थे।
उनके YouTube चैनल ने वर्ष 2018 के अंत तक 8.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स गेन कर लिए थे. शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने आशीष चंचलानी के साथ अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए सहयोग किया है।
आज आशीष के यूट्यूब चैनल पर 28.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
- Also Read: हर्ष बेनीवाल का जीवन परिचय
आशीष चंचलानी के बारे में तथ्य {Some Interesting Facts about Ashish Chanchlani}
उनके पहले वीडियो का शीर्षक था ‘How to annoy people who say – tu mere baap ko jaanta hai ?’।
2016 में, आशीष ने TV शो ‘प्यार तूने क्या किया’ से अपना TV डेब्यू किया था।
2018 में, आशीष ने सर्वश्रेष्ठ डिजिटल इन्फ्लुएंसर के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार जीता था।
अभिनय के लिए उनकी प्रेरणा ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार हैं।
उन्होंने अपना पहला वीडियो 2014 में बनाया था और 2016 में टीवी पर डेब्यू किया था।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न
आशीष चंचलानी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
आशीष चंचलानी का जन्म 8 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुआ था।
आशीष चंचलानी कौन हैं?
आशीष चंचलानी एक भारतीय अभिनेता और Youtuber हैं।
हम आशा करते हैं कि आपको “आशीष चंचलानी का जीवन परिचय। | Ashish Chanchlani Biography in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Homepage: Hindi Gyyan