10 Lines on Helen Keller in Hindi – Neel Govind

10 Lines on Helen Keller in Hindi

1- हेलेन केलर का जन्म 27 जून 1880 को उत्तरी अलबामा के एक छोटे से शहर टस्कम्बिया में हुआ था। 

2- उनका पूरा नाम हेलेन एडम्स केलर था।

3- हेलेन केलर के पिता का नाम आर्थर केलर और उनकी माता का नाम केट एडम्स था जो आर्थर केलर की दूसरी पत्नी थीं।

4- हेलेन केलर एक अमेरिकी लेखिका, व्याख्याता, समाजवादी और कार्यकर्ता थीं।

5- हेलेन केलर ने सिर्फ 19 महीने की उम्र में देखने और सुनने की क्षमता खो दी थी।

6- हेलेन केलर कला स्नातक की डिग्री हासिल करने वाली पहली बधिर और दृष्टिहीन व्यक्ति थीं।

7- ऐनी सुलिवन हेलेन केलर की शिक्षिका थीं, जिन्होंने उन्हें भाषाएँ और पढ़ने और लिखने की कला सिखाई।

8- 1964 में, राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने हेलेन केलर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, स्वतंत्रता के राष्ट्रपति पदक {Presidential Medal of Freedom} से सम्मानित किया था।

9- हेलेन केलर के पास होठों को छूकर किसी की बात समझने का असाधारण गुण था।

10- हेलेन केलर ने “द स्टोरी ऑफ़ माई लाइफ़” सहित कुल 12 पुस्तकें प्रकाशित कीं।

11- हेलेन ने अपने जीवनकाल में 35 देशों की यात्रा की।

12- उन्होंने विभिन्न विषयों पर सैकड़ों निबंध और भाषण दिए।

13- हेलेन केलर ने 1 जून 1968 को ईस्टन, कनेक्टिकट, यूएसए में अपनी अंतिम सांस ली।

हम आशा करते हैं कि आपको “10 Lines on Helen Keller in Hindi” पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment